टिहरी। घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर कांगडा के समीप एक बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।
घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती किया गया है। दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बोलेरो संख्यारू यूके 09 टीए 0111 मंगलवार रात को चमियाला से कांगड़ा बुकिंग में जा रही थी। कांगड़ा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग-50 मीटर खाई में जा गिरा। घायलों को 108 के माध्यम से सीएचसी बेलेश्वर पहुंचाया गया, जहां एक घायल को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। मृतकों में विनोद सिंह पुत्र सावन सिंह उम्र-40 वर्ष (मृतक) ग्राम कांगडा तहसील बालगंगा शामिल है। जबकि घायलों में शिवराज सिंह पुत्र उमेद सिंह उम्र-30 वर्ष (घायल), ग्राम चमियाला तहसील बालगंगा और वासु पुत्र प्रेम सिंह, उम्र-19 वर्ष (घायल) ग्राम चमियाला तहसील बालगंगा शामिल है।
Wednesday, 2 September 2020
बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...