डॉ मेनका त्रिपाठी के काव्य संग्रह सुबह सी खिलूंगी का हुआ लोकार्पण  

हरिद्वार। धर्म नगरी की नवोदित कवियत्री तथा साहित्यकार डॉ मेनका त्रिपाठी द्वारा रचित काव्य संग्रह ष्सुबह सी खिलूंगी ष्का लोकार्पण मां गंगा परिवार न्यास के तत्वावधान में गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के मिश्री देवी सभागार में प्रख्यात साहित्यकार तथा देवों के देव महादेव के लेखक निलय उपाध्याय एवं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुचित्रा मलिक ने संयुक्त रूप से किया।
लोकार्पण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए साहित्यकार निलय उपाध्याय ने कहा साहित्य समाज का दर्पण एवं लेखक की अंतरात्मा की आवाज होती है और डॉ मेनका त्रिपाठी ने ष्सुबह सी खिलूंगी ष्में अपनी कविताओं के माध्यम से संपूर्ण समाज को  आशावादी एवं उदीयमान बनाने का जो संदेश दिया है। निश्चित ही उनका प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। कार्यक्रम को गुरुकुल महाविद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता बलवंत सिंह चैहान, बृजेंद्र हर्ष, राधिका नागरथ तथा सुशील उपाध्याय ने भी संबोधित किया।
इससे पूर्व सभी अतिथियों ने मंगल दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया तथा कुमारी आराध्या त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सभागार को साहित्यिक वातावरण से सराबोर किया।ष् सुबह सी खिलूंगीष् की रचयिता डॉ मेनका त्रिपाठी ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह उनका चार दशक का सपना है। जिसे उन्होंने अपने परिवार के सहयोग से साकार किया।  कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल ध्यानी ने तथा अध्यक्षता प्रो सुचित्रा मलिक ने की ,इस अवसर पर राजीव शर्मा ,पंडित हेमंत तिवारी, प्रशांत शास्त्री, विकास तिवारी तथा नरेंद्र प्रधान सहित लॉक डाउन की बाध्याताओं के अनुरूप शिक्षा एवं साहित्य से जुड़े तीन दर्जन से अधिक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।    


Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया विलुप्ति के कगार पर