ज्ञान सिंह नेगी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत, सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता व  राज्य ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
   अपने शोक संदेश में बंशीधर भगत ने कहा कि ज्ञान सिंह नेगी ने अपना पूरा जीवन देश ,समाज व संगठन को अर्पित किया हुआ था। पहले विद्याभारती और उसके बाद भाजपा संगठन  व सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए उनके द्वारा दिया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री नेगी के निधन से भाजपा संगठन और संगठन को बड़ी क्षति पहुँची है जिसकी भरपाई नहीं हो सकेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे व शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित थे।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग