देहरादून। हिमालय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की महानगर संयोजक मधु जैन ने वार्ड 35 में हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान पर क्षेत्र के लोगों से शपथ दिलाकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर कैंट विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर ने लोगों को हिमालय को बचाने के लिए शपथ दिलाई और भारत में जितने भी गैर हिमालय राज्य हैं सब से निवेदन किया कि वह हिमालय राज्य को बचाने के लिए आगे आए जिससे देश को पर्यावरण संरक्षण हो सकें।
उन्होंने कहा कि हम सभी को सामूहिक जिम्मेदारी के साथ हिमालय के संरक्षण के लिए अपनी भूमिका निभानी होगी। प्लास्टिक से निर्मित होने वाले पदार्थों का उपयोग हम लोगों को रोकना होगा। सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका मधु जैन ने बताया कि हिमालय देश के करीब 65 प्रतिशत हिस्सों को पानी उपलब्ध कराता है, उसमें चाहे गंगा जमुना जैसी बड़ी नदियां हिमालय से निकलती हैं। इनसे हम लोगों को जड़ी बूटियों का भंडार हवा पानी व मिट्टी आदि चीजें उपलब्ध होती हैं सारी मानव जाति हिमालय के समूचे विश्व और चुनौतियों से जूझ रही है मगर कुछ वर्षों से हिमालय राज्यों ने यह पहल की है कि इसको बचाया जाए। भारतीय जनता पार्टी महानगर कोषाध्यक्ष ने कहा की जल जंगल और जमीन ऐसे मुद्दे हैं जो कई दशकों से उत्तराखंड में पर्यावरण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रदेश में कचरा जल जंगल और जमीन से बड़ी चुनौती है और हम लोग जागरूक होकर ही अपने हिमालय राज्य को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने पास आसपास कचरा ना होने दें जिससे लोगो को हिमालय बचाने की प्रति आमजन का चुनना बहुत जरूरी है सभी से अपील करें कि आप लोग अपने अपने क्षेत्रों में और अपने अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें जिससे हम अपने राज्य उत्तराखंड को बचा सकें। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष बीना उनियाल ने सभी को धन्यवाद दिया और अपने उत्तराखंड और हिमालय राज्य को बचाने के लिए सब से निवेदन किया। इस मौके पर वार्ड नंबर 45 से पार्षद मीनाक्षी मौर्य, भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल के अध्यक्ष पीएल सेठ, एसपी सिंह, विजय भंडारी, राखी यादव, फराज खान, मुक्ता वर्मा आदि उपस्थित रहे।
Wednesday, 9 September 2020
हिमालय को बचाने की शपथ दिलाई, हिमालय का संरक्षण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...