नैनीताल। जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल राजीव कुमार खुल्बे के निर्देशानुसार उपकारागार हल्द्वानी में जेल ई-लोक अदालत का आयोजन वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। यह जानकारी देते हुए सिविल जज (सी.डि.) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इमरान मौ.खान ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल मुकेश चन्द्र आर्य, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी पायल सिंह व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामनगर राजेश कुमार द्वारा जेल ई-लोक अदालत के लिए नियत मामलों का निस्तारण किया। जेल ई-लोक अदालत में कुल 17 मामलों का निस्तारण किया गया। जेल ई-लोक अदालत की सारी प्रक्रिया आॅनलाइन रहीं।
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...