कांग्रेस कार्यकर्ता अमर सिंह के निधन पर शोक जताया
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कुफारा उत्तरकाशी अमर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्व0 अमर सिंह जी के निधन को क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने ग्राम प्रधान के पद पर रहते हुए गांव के विकास को आगे बढाने का काम किया। उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है वे क्षेत्रीय जनता के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक