देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महानगर महिला कांग्रेस की वार्ड अध्यक्ष मधु थापा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्व0 मधु थापा को कांग्रेस पार्टी का वरिष्ठ, कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।
प्रीतम सिह ने कहा कि स्व0 मधु थापा ने कांग्रेस पार्टी व क्षेत्र की जो निःस्वार्थ सेवा की उसके लिए वे सदैव याद की जायेंगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में सदैव जीवित रहेंगी। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। मधु थापा के आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में एक शोकसभा का भी आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रख कर पार्टी कार्यकर्ता स्व0 मधु थापा को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शोकसभा में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, डाॅ0 प्रतिभा सिंह, देवेन्द्र कुमार, मीना रावत, देविका रानी, रीता रानी, अनुराधा तिवारी, बबीता सिंह, विकास नेगी आदि ने शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
Tuesday, 8 September 2020
कांग्रेस नेत्री मधु थापा के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...