कोविड 19 केसों में नैनीताल की पॉजिटिव दर राष्ट्रीय दर से अधिक

हल्द्वानी। कोविड 19 केसों में नैनीताल की पॉजिटिव दर राष्ट्रीय दर से अधिक है। मृत्यु दर भी राष्ट्रीय दर से अधिक है। 24 घंटों में हो रही कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत केंद्रीय अधिकारियों से लेकर स्थानीय अधिकारियों तक के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। 
भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव निधिमणि त्रिपाठी ने कोरोना केसों और आगे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि कोरोना केसों (पॉजिटिव) के मामले में नैनीताल की दर राष्ट्रीय दर से अधिक है। नैनीताल की पॉजिटिव दर 11 से 13 प्रतिशत के बीच है। नैनीताल जिले में अब तक 52,130 लोगों के सैंपल लिए गए और 5445 पॉजिटिव आए हैं, जबकि 45,601 निगेटिव हैं। साथ ही मृत्यु दर भी 1.34 प्रतिशत के आस-पास है। यह दर भी राष्ट्रीय दर से अधिक है। एक कारण यह भी माना जा रहा है कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार होने के कारण दूसरे जिले के केस नैनीताल के खाते में जुड़ रहे हैं। 


Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया विलुप्ति के कगार पर