पं. दीनदयाल ने जीवनपर्यंत राष्ट्रीय चिंतन को महत्व दियाः अग्रवाल

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद प्रेमचंद अग्रवाल ने आज देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास में होम क्वारंटाइन है और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जन संघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जीवन पर्यंत राष्ट्रीय चिंतन को महत्व दिया। अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने जीवन की शुरुआत करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत को एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
वहीं भाजपा महानगर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय पर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया। महानगर में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटली उद्बोधन को सुनने के पश्चात पूर्व संगठन मंत्री एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन पर हमारी केंद्र एवं राज्य की सरकारें चल रही है और उन्हें जनता का भरपूर साथ मिल रहा है क्योंकि स्व. दीनदयाल का चिंतन समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता का चिंतन था।
महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि यह दीनदयाल का ही प्रताप है कि उनके उस समय दिए दिशा निर्देशों के कारण आज हमारा संगठन नर सेवा को ही नारायण सेवा मानता है। जिसका उदाहरण इस कोरोनाकाल में स्पष्ट दिखाई दिया एककृएक कार्यकर्ता सेवा में जुट पड़ा। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि पंडित जी के विचारों की छाप इस युग पर है। इन कार्यक्रमों में विधायक हरबंस कपूर, खजानदास राज्यमंत्री चैधरी, अजीत सिंह, रविंद्र कटारिया, राजकुमार पुरोहित, प्रदेश पदाधिकारी अनिल गोयल, विनय गोयल, महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन चैहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, विशाल गुप्ता, लच्छू गुप्ता, पवन चैधरी, हरीश कोहली, सुभाष यादव, रविंद्र बाल्मीकि, आनंद प्रकाश नौटियाल, ऋतु मित्रा, बबीता सहोत्रा, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग