Saturday, 19 September 2020

पूर्व सैन्य अधिकारियों ने सीएम से भेंटकर हाउस टैक्स में छूट बरकरार रखने का किया अनुरोध



देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व सैन्य अधिकारियों के शिष्ट मण्डल ने भेंट की। विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में पूर्व सैन्य अधिकारियों ने सेवारत एवं पूर्व सैन्य अधिकारियों के लिये हाउस टैक्स छूट को समाप्त किये जाने के निर्णय को वापस लेने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। उनका कहना था कि सैन्य अफसर हो या जवान सभी एक श्रेणी के जवान ही होते हैं। अतः हाउस टैक्स के मामले में सरकार द्वारा फौजियों को अलग-अलग श्रेणियों में रखा जाना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन पूर्व सैन्य अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त मेजर जनरल के.डी. सिंह, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, ब्रिगेडियर के.जी.बहल, ब्रिगेडियर आर.एस. बरार, ब्रिगेडियर बी.बी. शर्मा, ले. कर्नल बी.एम. थापा, कर्नल जी.के. चोना उपस्थित थे।


Featured Post

मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर

मुनस्‍यारी: मुनस्‍यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...