कांग्रेस नेता विनोद चैहान को पितृशोक
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस नेता विनोद चैहान के पिता के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।
प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, संदीप चमोली, सीताराम नौटियाल, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, अजय रावत, शोभा राम आदि कांग्रेसजनों ने विनोद चैहान के पिता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।