देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मसूरी गोली कांड के शहीद आंदोलनकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि शहीद आन्दोलनकारियों के अथक प्रयासों से उत्तराखण्ड को पृथक राज्य का दर्जा प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ। पृथक राज्य निर्माण के लिये यह अपनी तरह का एक अलग आन्दोलन था। इस आन्दोलन में मातृशक्ति एवं सैनिक पृष्ठभूमि की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आन्दोलकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य के समग्र विकास हेतु हमारे प्रयास निरन्तर जारी हैं। राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करने के लिये पलायन को रोकने, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा।
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...