भाजपा महिला मोर्चा ने प्रभारी राजू भंडारी को दी बधाई



देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा वनिता श्रीनिवासन को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड ने प्रदेश कार्यालय बलबीर रोड पर पहुंच कर महिला मोर्चा प्रभारी राजू भंडारी को पुष्प कुछ देकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर ने कहा की वनीता श्रीनिवासन के व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रितु खंडूरी के नेतृत्व में नेतृत्व में महिला मोर्चा नए आयाम कायम करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री डॉक्टर बबीता सहोत्रा आनंद, वंदना ठाकुर बिष्ट, रीना गोयल, पूनम शर्मा, रितु मित्रा, भावना शर्मा, महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट, मोना काला, गीता पुरोहित, नीलम सेमवाल, मीनू चड्डा आदि महिलाएं उपस्थित थीं।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग