भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चैहान ने किया उच्च न्यायालय का अपमानः गरिमा दसौनी

देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के विकासनगर विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना ंिसह चैहान पर उच्च न्यायालय के अपमान का आरोप लगाया है। निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने मुन्ना चैहान के बयान पर अपनी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय को मुन्ना सिंह चैहान के उस बयान का संज्ञान लेना चाहिए जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप कांग्रेस पार्टी का अपराधिक षडयंत्र है।
गरिमा दसौनी ने मुन्ना सिंह चैहान से सवाल किया कि उनके इस बयान का यह मतलब निकाला जाय कि क्या उन्हें देश की न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास नहीं रहा और क्या उच्च न्यायालय कांग्रेस के इशारों पर अपना फैसला दे रहा है? उन्होंने मा0 उच्च न्यायालय से अनुरोध किया है कि चूंकि मुन्ना सिंह चैहान एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हैं ऐसे में उनके बयान का मा0 उच्च न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ अवमानना नोटिस भेजा जाना चाहिए। गरिमा दसौनी ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि उन्हें देश की संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं रह गया है। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता मुन्ना ंिसह चैहान के बयान का मखौल उडाते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा के लोग प्रदेश के अन्दर मा0 सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद जश्न का माहौल का दिखावा कर यह प्रचारित कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत भ्रष्टाचार के सभी आरोपों से बरी हो गये हैं तथा सर्वोच्च न्यायालय से उन्हें राहत मिली है वे सच्चाई से कोसों दूर हैं।
गरिमा दसौनी ने कहा कि दरसल सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा दिये फैसले पर आंशिक रूप से रोक लगाते हुए सीबीआई तथा पक्षकारों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो दिन के स्थान पर चार हफ्ते के समय दिया है न कि मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी किया है। ऐसे में मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अपनी जगह जस के तस हैं। दसौनी ने मुन्ना सिंह चैहान पर पलटवार करते हुए कहा कि अब जब जीरो टाॅलिरेंस की कलई खुल चुकी है और यह सिद्ध हो चुका है कि सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है तो बौखलाहट और खिसियाहट में भाजपा कांग्रेस पर झूठे आरोप मढना चाहती है। दसौनी ने कहा कि लक्सर में किसान सम्मान निधि में फर्जीवाडे से लेकर सिडकुल से गायब हुई फाइलों तक एन.एच.74 और श्रम विभाग में हुए घोटालों तक राज्य सरकार बेनकाब हो चुकी है। इसलिए यह अच्छा होगा कि भाजपा कांग्रेस पर आरोप मढने के बजाय अपने गिरेबान में झांके।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग