भाष्कर नैथानी ने निधन पर शोक व्यक्त किया
देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता भाष्कर नैथानी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने उनके आवास पर जाकर उनकी पत्नी व परिवार जनों से अपनी संवेदनाएं प्रकट की। श्री भगत ने कहा कि श्री नैथानी का निधन हम सबके लिए बड़ा धक्का है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, दायित्वधारी शादाब शम्स, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक शेखर वर्मा भी शोक व्यक्त करने उनके साथ थे।