भाई ने चाकू से हमला कर बहन को किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज

रामनगर। मंगलवार सुबह एक भाई ने अपनी बहन पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद महिला को घायल अवस्था में रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जहां महिला के शरीर पर 70 टांके लगे है। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आज सुबह रामनगर के बंबाघेर में एक भाई ने अपनी बहन (25) पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आसपास के लोगों द्वारा रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिसमें महिला के हाथ और सीने में 70 टांके लगे हैं। महिला की हालत नाजुक होने पर उसको हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। घटना सुबह 5 बजे की है हमला क्यों किया गया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना का कारण गृह कलेश बताया जा रहा है। वहीं, महिला पर हमला कर आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचा। रामनगर कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि इन भाई-बहन का आपसी विवाद था। विवाद के चलते भाई ने बहन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उसको हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग