Monday, 12 October 2020

देवस्थानम बोर्ड ने मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

देहरादून/गोपेश्वर। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल एवं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चैहान के पीपलकोटी के निकट सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर देवस्थानम बोर्ड ने शोक व्यक्त किया है।
 प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व मंत्री/उपाध्यक्ष देवस्थानम बोर्ड सतपाल महाराज तथा देवस्थानम बोर्ड के सदस्य एवं बदरीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट, गंगोत्री विधायक गोपाल रावत एवं देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह, सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री थपलियाल के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड के बदरीनाथ, केदारनाथ, जोशीमठ, उखीमठ, देहरादून-ऋषिकेश सहित सभी कार्यालयों में शोक सभा हुई। दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गयी।


Featured Post

मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर

मुनस्‍यारी: मुनस्‍यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...