ढोल वादक धूम लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद चमोली के ग्राम उर्गम निवासी ढोल वादक धूम लाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
ज्ञातव्य है कि कुछ समय पूर्व ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर धूमलाल को एम्स ऋषिकेष एवं हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट में भी उपचार हेतु भर्ती करा गया था। तथा उनके चिकित्सा पर होने वाला व्यय मुख्यमंत्री राहत कोष से किये जाने के भी निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री ने मुखोटा नाटकों एवं नन्दा राजजात यात्राओं के ढोल वादक श्री धूमलाल के निधन को लोक कला के लिये अपूरणीय छति भी बताया है।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग