हाथरस कांड को लेकर हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी



-वेतन काटे जाने की बात पर भड़के पहुंचे एसएनए आवास

रुड़की। हाथरस कांड को लेकर रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मचारी आज भी हड़ताल पर रहे। वही हड़ताल पर गए कर्मचारियों को सहायक नगर आयुक्त ने काम पर लौटने को कहा और काम पर न आने पर अनुपस्थिति लगाकर एक दिन का वेतन कटने की बात कही।
हाथरस कांड के दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर रुड़की निगम सफाई कर्मचारी 2 अक्टूबर को हड़ताल पर रहे वहीं आज फिर से निगम कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था ठप कर हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया और काम पर लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो मजबूरन उन्हें कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगानी होगी और फिर 1 दिन का वेतन भी कटेगा। इसके बाद निगम के सभी कर्मचारी एकत्र होकर सहायक नगर आयुक्त के आवास पहुंचे और वहां उनसे वार्ता की। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि हाथरस में हुई घटना के मामले में वह समाज के साथ हैं लेकिन कर्मचारियों से अपील है कि सफाई व्यवस्था का कार्य सुचारू करें। लेकिन कर्मचारी आज पूरे दिन की हड़ताल पर रहे।


Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया विलुप्ति के कगार पर