Friday, 9 October 2020

केंद्रीय मंत्री पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक प्रकट किया और इसे अपूर्ण क्षति बताया। श्री अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रामविलास पासवान जी ने कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। वह सत्ता के करीब रहते हुए आम लोगों की पीड़ा को समझते थे और उसके समाधान के लिए परिवर्तनशील रहते थे। श्री अग्रवाल ने कहा है कि उनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है श्री अग्रवाल ने  दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


Featured Post

मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर

मुनस्‍यारी: मुनस्‍यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...