कोसी बैराज क्षेत्र में जल्द ही साहसिक पर्यटन गतिविधियाॅ जल्द ही शुरू हो जायेंगी


अल्मोड़ा। कोसी बैराज क्षेत्र में जल्द ही साहसिक पर्यटन गतिविधियाॅ जल्द ही शुरू हो जायेंगी। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद स्तरीय साहसिक खेल बैठक विकास भवन में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ ली। उन्होंने बताया कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कोसी बैराज में जल्द ही कायकिंग, राफ्टिंग, वाटर जौरबिंग आदि गतिविधियाॅ प्रारम्भ हो जायेंगी। इसके लिए उन्होंने पर्यटन विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित स्थान का सैफ्टी आडिट भी जल्द से जल्द पूर्ण कर लें।
        बैठक में उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मरचूला में भी वाटर स्र्पोटस गतिविधियाॅ शुरू की जाय इसके लिए सम्बन्धित उपजिलाधिकारी अपने स्तर से भी आवश्यक कार्यवाही कर लें। उन्होंने कहा कि इन स्थानों में पर्यटन की काफी सम्भावनायें है जिसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया जो पूर्ण गतिविधियों का पर्यवेक्षण करेगी। उन्होंने पर्यटन विकास अधिकारी को साहसिक खेल उपकरण सामाग्री भी क्रय करने के निर्देश दिये।
      जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी माह में विन्टर माउन्टेन एक्सपीडिशन के माध्यम से माउन्टने क्लाबिंग आदि गतिविधियाॅ आयोजित की जायेंगी वही उन्होंने एंगलिंग में भी सम्भवना तलाशने को कहा। जिलाधिकारी ने सिमलोता एवं कालीमठ में पर्यटन गतिविधियाॅ संचालित करने के निर्देश दिये। साहसिक खेलो के सम्बन्ध में उन्होंने एक वार्षिक कलैण्डर तैयार करने के निर्देश पर्यटन विकास अधिकारी को दिये। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग