ऋषिकेश। सवारियों से भरी बस रायवाला के पास सांग नदी पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस दुर्घटना का शिकार हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे लटक गई। इस दौरान बस में बैठे लगभग 30 से 35 लोगों की सांसें थम गई। हालांकि पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
निजी बस देहरादून से दरभंगा जा रही थी। बस का पहिया सोंग नदी के पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ पुल से नीचे लटक गया। बस में बैठी करीब 35 सवारियों की जान आफत में आ गई, बस के भीतर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान देहरादून हरिद्वार हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। क्रेन की मदद से पुल पर फंसी बस को किनारे किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटाकर आवाजाही सुचारू की। गनीमत रही की बस पुल से नीचे नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Saturday, 3 October 2020
पुल पर लटकी सवारियों से भरी बस, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
Featured Post
मुनस्यारी: उत्तराखंड का मिनी कश्मीर
मुनस्यारी: मुनस्यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव...

-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...