शहीद स्मारक तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

देहरादून। ऋषिकेश में उत्तराखण्ड आन्दोलन के शहीदों की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक को अतिक्रमण के नाम पर तोडे जाने की कार्रवाई पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर राज्य आन्दोलनकारियों एवं शहीदों के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने देहरादून के ऐस्लेहाॅल चैक पर भाजपा सरकार के पुतले को आग के हवाले किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से भाजपा राज्य की सत्ता में काबिज हुई है उसने राज्य निर्माण आन्दोनकारियों की भावनाओं को कुचलने का ही काम किया है तथा आन्दोलनकारियों का लगातार अपमान करती आ रही है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के नाम पर ऋषिकेश मंे शहीद स्मारक को तोडने की कार्रवाई भाजपा सरकार की आन्दोलनकारी विरोधी नीति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहीद स्मारक को तोडे जाने की कडे शब्दों में निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलन के शहीदों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
प्रीतम सिंह ने यह भी दोहराया कि भाजपा ने राज्यवासियों को छलने का काम किया है पहले राजधानी के नाम पर और अब राज्य के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आन्दोनकारियों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के साथ ही गठित  दो अन्य राज्यों को उनकी स्थायी राजधानी दे दी गई परन्तु उत्तराखण्ड राज्य को उसकी राजधानी से वंचित रखा गया तथा आज तक लगातार गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश स्थित शहीद स्मारक को तोडने के राज्य सरकार के फैसले से राज्य आन्दोलनकारी ही नहीं पूरे उत्तराखण्डवासी काफी आहत हैं। राज्य आन्दोलनकारियों का अपमान कांग्रेस पार्टी कतई सहन नहीं करेगी तथा इसका सडकों पर उतर कर विरोध करेगी।
पुतला दहन करने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, याकूब सिद्धिकी, अतोल सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, ऋषिकेश अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, गिरीश पुनेड़ा, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, सीताराम नौटियाल, कमरखान ताबी, राजेश चमोली, संजय काला, अभिषेक सिंह, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम विजेन्द्र पाल, ब्लाक अध्यक्ष राजवीर खत्री, सूरत सिंह नेगी, पार्षद राजेश परमार, इलियास अंसारी, अमित भण्डारी, संदीप चमोली, अजय रावत, संदीप कुमार, विकास नेगी, मनीश नागपाल, एहतात खान, आनन्द त्यागी, प्रवीन त्यागी,अनूप कपूर, नीरज नेगी, देवेन्द्र सती, जितेन्द्र बडथ्वाल, मोहित ग्रोबर, मोहित नेगी, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, कमलेश रमन, आनन्द जगूडी, प्रशान्त खण्डूरी, हरेन्द्र बेदी, आयुश सेमवाल, भूपेन्द्र नेगी, मंजुला तोमर, नवनीत कुकरेती, दिनेश कौशल, सुधीर सुनेहरा, पूनम कण्डारी, अमन सिंह, नितिन रावत, अभय कैन्तूरा, दानिश खान, कैलाश अग्रवाल, महेश जोशी, देवेन्द्र सिंह, नन्द किशोर जाटव, दीवान बिष्ट आदि अनेक कंाग्रेसजन शामिल थे।


Popular posts from this blog

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया विलुप्ति के कगार पर