विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल से की भेंट
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के देहरादून स्थित शासकीय आवास में आज विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने शिष्टाचार भेंट कर कोरोना जंग जीतने पर श्री अग्रवाल को बधाई दी।
इस अवसर पर दोनों ही नेताओं ने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता की। श्री अग्रवाल ने 23 सितंबर को संपन्न हुए विधानसभा के मानसून सत्र के बारे में भी चर्चा वार्ता की। भेंट वार्ता के दौरान श्री अग्रवाल ने कहा है कि यह पहला अवसर है जब अध्यक्ष विधानसभा बनने के बाद वह सत्र के दौरान सदन मे नहीं जा सके। श्री अग्रवाल ने इस संबंध में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान से मानसून सत्र संचालन से संबंधित चर्चा वार्ता की एवं सफल सत्र संचालन को लेकर उन्हें बधाई भी दी। दोनों ही नेताओं ने प्रदेश के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता की।