युवा सेना छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में भाजपा के सहयोगी संगठन युवा सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने सहयोगियों साहित कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी जी व कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ंिसंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  
प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कौशल एवं प्रदेष युवा कांग्रेस महामंत्री संदीप चमोली के प्रयासों से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवा सेना के पदाधिकारियों में राहुल कुमार, जितेन्द्र मौर्य, रिशि सिंह, अरूण राही, संदीप लुम्बा, आकाश थापा, कुमारी मनीश एवं अन्य लोगों ने कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिषा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। इसी अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता हरेन्द्र बेदी को श्रम प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रकोष्ठ को एक नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम में प्रदेष महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, याकूब सिद्धिकी, अतोल सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, डाॅ0 प्रतिमा सिंह आदि प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग