आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमे पांच उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता के साथ युथ विंग का गठन किया गया है। कार्यकारिणी विस्तारीकरण का यह प्रथम चरण है। आगे भी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्षों में मेजर जनरल सेवा नि. चंद्र किशोर जखमोला, एडवोकेट बसंत कुमार, शिशुपाल सिंह रावत, रजिया बैग व अमित जोशी शामिल हैं। प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र बंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित रावत, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी,
प्रदेश अध्यक्ष वुद्धिजीवी प्रकोष्ठ डॉ. चंद्रशेखर भट्ट, प्रदेश महासचिव वुद्धिजीवी प्रकोष्ठ श्रीकांत खंडेलवाल, प्रदेश प्रवक्ता विशाल चैधरी, उमा सिसोदिया, नवीन पिरशाली, संजय भट्ट, महक सिंह नेगी, समित टिक्कू, अवतार सिंह राणा, संगीता शर्मा, प्रदीप दुमका, सुशील खत्री, आशुतोष नेगी, अरविन्द वर्मा, प्यार सिंह नेगी, राधा बल्लभ कन्याल, मयंक शर्मा, राकेश काला, डीएस कौटिल्य व रविंद्र आनंद को बनाया गया है।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग