असम के पूर्व सीएम तरूण गागोई के निधन पर शोक प्रकट किया

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांगे्रस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं असाम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्व0 तरूण गोगोई को कांग्रेस पार्टी का वरिष्ठ, निष्ठावान एवं कर्मठ नेता बताते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। प्रीतम सिह ने कहा कि तरूण गोगोई ने पार्टी संगठन की सेवा करने के साथ ही लम्बे समय तक असाम प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढाने का काम किया। उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित शोकसभा में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, पूर्व मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी, युवा कांग्रेस महासचिव संदीप चमोली, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, प्रदेश सचिव शोभाराम, दीप बोहरा, भरत शर्मा, सुलेमान अली, सूर्यप्रताप राणा, भूपेन्द्र नेगी, आशीष सेमवाल, विशालमणि, सुभाष बेहड, अजय रावत आदि कांग्रेसजनों ने तरूण गोगोई के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग