Wednesday, 25 November 2020
बंशीधर भगत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी व रमेश पोखरियाल निशंक से की भेंट
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से भेंट की व विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जो तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की और उत्तराखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री भगत ने श्री गड़करी को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया। श्री भगत आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से भी मिले। श्री भगत ने उनसे उत्तराखंड में केंद्रीय विद्यालयों सहित विभिन्न विषयों पर वार्ता की। उन्होंने डॉ निशंक को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए ‘वातायन अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान’(लंदन) द्वारा सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई।उन्होंने कहा कि इस सम्मान से न केवल डॉ. निशंक अपितु साहित्य जगत व देश का सम्मान बढ़ा है। श्री भगत के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कुमायूँ संभाग मीडिया प्रभारी तरुण बंसल भी थे।
Featured Post
त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...