समाज के पथ प्रदर्शक थे महर्षि बाल्मीकि

-भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा ने वाल्मीकि जयंती पर आयोजित किया कार्यक्रम

देहरादून। भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से जिला कार्यालय में रामायण रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रविंद्र वल्मीकि ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर रविंद्र वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि एक महान संस्कृत कवि और तपस्वी ही नहीं थे बल्कि समाज के पथ प्रदर्शक भी थे।
महाकाव्य रामायण के द्वारा संसार को एक अनूठा मार्गदर्शक प्रदान करने वाले महान आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को पूरा विश्व आज नमन करता है जिसने भारतीय संस्कृति को विश्व से रूबरू करवाया। उन्होंने कहा कि आज समस्त हिंदू समाज में महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण का एक विशेष स्थान है और हिंदू समाज अपने आप को इसके लिए गौरवान्वित महसूस करता है कि महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र का वर्णन कर समाज को संयुक्त परिवार की नई व्याख्या दी आज ऐसे महान आदि कवि को हमारा शत शत प्रणाम है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद लक्खा ने कहां की महर्षि वाल्मीकि केवल आदि कवि ही नहीं थे अपितु संसार के मार्गदर्शक भी हैं। महाकाव्य रामायण में जो चरित्र वर्णन किया गया है उसमें उसमें भगवान श्रीराम को वंचित वर्ग के सम्मान कर्ता के रूप में भी चित्रित किया गया है। आज संपूर्ण मानव जाति को भगवान वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर रिटायर्ड डीएसपी एवं एससी मोर्चा के महानगर महामंत्री जगराम सिंह, विजय पाल सिंह, सुरेश, रतन सिंह चैहान, संदीप कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता यशपाल नेगी, अनिल भदौरिया, पवन कुमार, दयाराम आदि मौजूद रहे। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के प्रकट उत्सव के उपलक्ष में महर्षि वाल्मीकि को मिष्ठान भोग लगाकर मिष्ठान वितरित किया गया।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग