देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने महिला स्वयं सहायता समूहों को महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन का मजबूत आधार बताया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का भी यह मजबूत आधार है। शुक्रवार को सुभाष रोड, देहरादून में सरस्वती जागृति स्वयं सहायता समूह एवं महिला हथकरघा बुनकर समूह द्वारा संचालित ‘‘स्वावलम्बनी’’ का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के साथ ही प्रदेश के परम्परागत व्यंजनों को बढ़ावा देने एवं राज्य में आने वाले पर्यटकों के माध्यम से इसकी पहचान बनाने मे इस प्रकार के प्रयास कारगर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि महिला समूह द्वारा किया गया यह प्रयास महिला सशक्तिकरण की भी मजबूत पहल है। उन्होंने इसे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायी भी बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश पर्यटन प्रदेश है। यहां आने वाले पर्यटकों को पर्वतीय व्यंजनों की चाहत रहती है। इससे हमारे उत्पादों को देश व दुनिया में पहचान मिलने के साथ ही पारम्परिक खेती के उत्पादन के प्रति हमारे लोग प्रेरित होंगे। इससे पारम्परिक उत्पादों व खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, सरस्वती जागृति महिला स्वयं सहायता समूह की पूजा तोमर, सुषमा वर्मा, गायत्री श्रीवास्तव, रिद्धि कांबोज आदि उपस्थित थे।
Friday, 6 November 2020
स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन का मजबूत आधारः सीएम
Featured Post
चारधाम यात्राः एक माह में 16 लाख से अधिक तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंच चुके
देहरादून,गढ़ संवेदना न्यूज। अन्य सालों के मुकाबले इस साल भारी संख्या में यात्री एवं श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर आ रहे हैं। 1 माह में यात्रि...

-
-आरटीआई को पेशा बना चुके दलालों से तंग आ चुकी है जनता -जिनका जन सरोकार से कोई नाता नहीं, उन्होंने भी बना लिया कमाई का जरिया -इनका आर्थिक ...
-
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर...
-
-कर्नल कोठियाल से 25000 लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का भेजा कॉल लेटर, कर्नल कोठियाल ने कहा, युवाओं के हक के लिए अब बनूंगा चौकीदार -48 घ...