विधायक जीना के निधन को उत्तराखण्ड की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति बताया

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सल्ट विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सुरेन्द्र सिह जीना के निधन को उत्तराखण्ड की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।
प्रीतम सिह ने कहा कि स्व0 सुरेन्द्र सिंह जीना ने सल्ट क्षेत्र के विधायक के रूप में क्षेत्र के विकास में जो योगदान दिया है उसके लिए वे सदैव याद किये जाते रहेंगे। उनके निधन से उत्तराखण्ड की राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। सुरेन्द्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह ने भी शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग