Thursday, 3 December 2020
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिवस पर जरूरतमंदों को बांटा राशन
ऋषिकेश। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिन पर आज विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने 51 जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित की। इस अवसरर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अनिल बलूनी को 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ने बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे उत्तराखंड के विकास में अपनी विशिष्ट भूमिका अदा कर रहे हैं, राज्य सभा सांसद द्वारा उत्तराखंड में पहाड़ों से हो रहे पलायन को लेकर क्षेत्रवासियों को जागरूक करने का विषय हो या फिर प्रदेश में ट्रेनों की संख्या को बढ़ाने का विषय हो सहित स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर गंभीरता पूर्वक कार्य किया गया हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अनिल बलूनी जी जिस प्रकार से गंभीर बीमारी को मात देकर समाज को अपना योगदान दे रहे हैं उनके इस जज्बे की हर कोई सराहना कर रहा है।विधानसभा अध्यक्ष ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके द्वारा उत्तराखंड के विकास में इसी प्रकार योगदान देने का विश्वास व्यक्त किया है। इस अवसर पर वीर भद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चैधरी, पार्षद सुंदरी कंडवाल, पार्षद शौकत अली, रविंद्र कश्यप, दुर्गेश कुमार, सुमित सेठी, अरुण बडोनी,पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद जयेश राणा, पार्षद लव कंबोज, सुमित पवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Featured Post
त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...