Sunday, 13 December 2020

कृषि विधेयकों को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी भाजपा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किसान कल्याण व उनकी आय में वृद्धि के लिये लोकसभा में पारित किए गए कृषि विधेयकों के व्यापक प्रचार व जनजागरण के लिए प्रत्येक जनपद में पत्रकार वार्ता करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं मंन्त्री गणों को जनपद मुख्यालय में जाकर कृषि विधेयकों से किसानों को होने वाले लाभ को विस्तार से पत्रकारों के माध्यम से जनता को बताने के लिए कहा गया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने बताया कि जनपदों में पत्रकार वार्ता समय व वरिष्ठ नेताओ की सूची जारी की गई है।

Featured Post

त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...