Tuesday, 15 December 2020
आप नेता रविंद्र आनंद का किसान आंदोलन जारी रहने तक नंगे पैर रहने का संकल्प
-मंडी समिति परिसर निरंजनपुर में आनंद ने नंगे पैर किया भ्रमण
देहरादूना। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने संकल्प लिया कि जब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा तब तक वे नंगे पैर रहेंगे। उन्होंने मंगलवार को मंडी समिति निरंजनपुर परिसर में भ्रमण कर किसानों से मुलाकात की, उन्होंने कृषि बिल को गलत बताया।
रविंद्र सिंह आनंद ने बताया कि जब तक किसान भाई अपना आंदोलन चलाएंगे मैं भी उनको अपना सहयोग देने के लिए नंगे पैर रहूंगा, चाहे इसके लिए कितने भी दिन, महीने क्यों ना लग जाए। यह मेरे मन की आवाज है कि जो अन्नदाता आज खुले आकाश के नीचे बैठा है इतनी कड़ाके की ठंड में रात को खुले आसमान के नीचे सो रहा है उसका दर्द समझने के लिए मेरी एक छोटी सी पहल है कि मैं नंगे पैर रहूंगा। सभी कार्यक्रम, सभी जगह भ्रमण और सभी कामों को सुचारू रूप से जारी रखते हुए नंगे पैर चलूंगा। आज उनका सहयोग देने के लिए विपिन खन्ना, मुकेश सिंह, शिव नारायण, सत्येंद्र सिंह सल, अब्दुल जब्बार, नवीन कुमार साथी, नवीन सिंह चैहान मौजूद रहे।
Featured Post
त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...