Monday, 7 December 2020
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की सफलता पर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देहरादून प्रवास की सफलता विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
आज साँय बीजापुर गेस्ट हाउस के सभाकक्ष में आयोजित धन्यवाद सभा, जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए में बंशीधर भगत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड प्रवास ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है और इसे सफल बनाने में हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी शक्ति के साथ काम किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत पर चलती है और यह आयोजन जिस सराहनीय रूप से सफल हुआ उसके पीछे भी कार्यकर्ताओं की मेहनत है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार महामंत्री कुलदीप कुमार व राजेन्द्र भंडारी उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन व खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभ जोशी, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, दायित्व धारी रविंद्र कटारिया वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश डोरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Featured Post
त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...