Friday, 18 December 2020

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटिव, खुद को किया आइसोलेट

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हेंडल पर दी है। फिलहाल उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा है, आज मैंने कोरोना जांच करवाई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और लक्षण भी नहीं हैं। अतरू डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया वह खुद हो आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

Featured Post

त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...