किसान रैली में भाग लेने जा रहे कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडे पर कांग्रेसियों ने फेंकी चूड़ियां

रुद्रपुर। रुद्रपुर में मोदी मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित किसान रैली में भाग लेने जा रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडे पर कांग्रेसियों ने चूड़ियां फेंकी। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है भाजपा सरकार किसान विरोधी है। गुरुवार को भाजपा द्वारा किसान बिल के समर्थन में आयोजित किसान रैली में प्रतिभाग करने के लिये प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे काफिले के साथ अपनी विधानसभा से होकर गुजर रहे थे। तभी नेशनल हाईवे में पहले से ही खड़े कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रीत ग्रोवर व गदरपुर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी उनके काफिले के सामने आकर केबिनेट मंत्री अरविन्द पांडे के ऊपर चूड़ियां फेंक दी। आक्रोशित कांग्रेसियों ने अरविन्द पाण्डे सहित भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, चूड़ी फेंकने के बाद कैबिनेट मंत्री पांडेय हाथ जोड़कर अपने काफिले के साथ रवाना हो गए। और इस तरह से कांग्रेसियों का विरोध का शिक्षा मंत्री को सामना करना पड़ा। ऊधमसिंह नगर में भाजपा की किसान रैली का तीखा विरोध, काशीपुर में मेयर को जबरन रोका, वाहनों में की गयी तोड़फोड़ ऊधमसिंह नगर। केंद्र सरकार के कृषि बिल के समर्थन में रुद्रपुर में गुरुवार को भाजपा की किसान रैली के विरोध में तराई के किसान सड़कों पर उतर आये। किसानों ने अलग-अलग स्थानों पर रैली में जा रहे भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाए। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, काशीपुर मेयर ऊषा चैधरी को प्रदर्शनकारी किसानों के तीखे गुस्से का सामना करना पड़ा। दिनभर दिनेशपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर में प्रदर्शन जारी रहे। पुलिस ने स्थिति को किसी तरह काबू किया। किसानों को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया। कृषि कानूनों के समर्थन में गुरुवार को भाजपा ने रुद्रपुर के गांधी पार्क में किसान रैली का आयोजन किया। वहीं, भारतीय किसान यूनियन ने रैली के विरोध का ऐलान कर दिया था। गुरुवार को जिलेभर से रैली के लिए भाजपा नेता, विधायक अपने समर्थकों संग निकलने लगे, तो उनका विरोध करने किसान सड़कों पर उतर आए। काशीपुर में किसानों ने रैली में जा रहीं मेयर ऊषा चैधरी और समर्थकों को जबरन रोक लिया। हाईवे पर तीन घंटे तक हंगामे के बीच वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश भी की गयी। गाड़ियों पर लगे भाजपा के झंडे उखाड़ दिये गये। प्रदर्शनकारियों ने काशीपुर पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार और जगत सिंह बिष्ट के वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। पुलिस ने मेयर और भाजपाइयों को किसी तरह आगे रवाना किया। उधर, दिनेशपुर में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के काफिले को किसानों ने रोकने की कोशिश की। नेशनल हाईवे से गुजरते पांडे की गाड़ी पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रीत ग्रोवर और गदरपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने चूड़ियां फेंक दीं। पुलिस ने किसी तरह उन्हें हटाया। मंत्री पांडे विरोधियों को हाथ जोड़कर निकल गये। वहीं, रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल ने समर्थकों संग मुख्य बाजार से ट्रैक्टर रैली निकाली। जानकारी मिलते ही किसान, कांग्रेसी और अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच गये। सड़क पर प्रदर्शनकारी और भाजपाई आमने-सामने आ गये। प्रदर्शनकारियों ने विधायक पर संतरे फेंके, जबकि कुछ युवाओं ने रैली में शामिल ट्रैक्टरों में तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू किया। उधर, बाजपुर, गदरपुर, शांतिपुरी, किच्छा समेत जिले के सभी क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों ने रैली में जा रहे भाजपाइयों का विरोध किया। कई जगह भाजपा नेताओं को रोके रखा गया।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग