Friday, 8 January 2021
2017 के फ्लॉप योद्धा हरीश रावत देख रहे दिवास्वप्नः मनवीर चौहान
देहरादूना। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 2017 के फ्लॉप योद्धा है और एक बार फिर दिवास्वप्न देख रहे हैं।
हरीश रावत के भाजपा को कौरवों की संज्ञा देने पर उन्होंने कहा कि रावत की अगुवाई में पूर्व में भाजपा में नही कांग्रेस में महाभारत हुआ था जिसे पुरे देश ने देखा। तब धृतराष्ट्र की भूमिका में हरीश रावत ही थे और अव्यवस्थित और बेहाल उत्तराखंड की दुर्दशा को आँख बन्द कर देखते रहे। आत्ममुग्धता के खोल में बंद होकर जब उन्होंने अपनी बची खुची सेना के साथ अगुआई की तो चारो खाने कांग्रेस पार्टी चित्त हो गयी और बमुश्किल दहाई का अंक छू पाई। हरीश रावत आज भाजपा के खिलाफ सभी दलो को कांग्रेस में आकर लड़ने की प्रेरणा दे रहे है, लेकिन डूबते जहाज से सब दूर हो रहे है। श्री चैहान ने कहा कि चुनाव विकास कार्यो की बदौलत लड़ा जाता है और भाजपा की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व वाली जीरो टॉलरेंस की सरकार ने इसमें खुद को साबित किया है। भाजपा ने विकास कार्यो से यह स्पष्ट किया है कि उसका किसी से मुकाबला नही है और मिशन 2022 में पार्टी एक बार फिर 60 सीटो से अधिक पर जीत हासिल करेगी।
Featured Post
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल उत्तराखंड की झांकी ने पहली बार प्रथम स्थान पाकर बनाया इतिहास
देहरादून, गढ़ संवेदना न्यूज। गणतंत्र दिवस परेड को अभी तक राजपथ के नाम से जाना जाता था, किंतु इस वर्ष उसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखा गया है। ...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...