Saturday, 23 January 2021
प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा 24 से करेंगी जिलों में प्रवास, कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा प्रदेश में कार्यकर्ताओ से संवाद स्थापित करने के लिए सभी जिलों का भ्रमण करेंगी। कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में 24 जनवरी से 27 जनवरी तक चंपावत, उधमसिंह नगर, नैनीताल व हरिद्वार जिले का दौरा कर संबंधित जिले में निवास करने वाले मंडल, जिला व जिले में निवास कर रहे प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने बताया कि भाजपा सह प्रभारी रेखा वर्मा रविवार को चंपावत जिले के टनकपुर पहुंचेगी। यंहा सबसे पहले प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक जिले के सभी मंडल अध्यक्षों से वार्ता करेंगी। 12 से 1 बजे तक जिले के सभी पदाधिकारियों व जिले में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा , प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगी। इसके पश्चात 1 घंटा जिले के विधायकों दायित्वधारियों से जिले में हो रहे कार्यों संगठन के कार्यक्रमो की समीक्षा करेंगी । इसके बाद रेखा वर्मा जनपद के पंचायत व स्थानीय निकाय में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व सरकार द्वारा नामित प्रतिनिधियों से अलग अलग संवाद करेंगी। भाजपा मीडिया प्रभारी श्री चैहान ने बताया कि दूसरे दिन 25 जनवरी को श्रीमती वर्मा उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में, 26 जनवरी को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में व 27 जनवरी को हरिद्वार जिले के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगी। श्री चैहान ने बताया कि प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती वर्मा के प्रवास व कार्यकर्ताओं से संवाद से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और निश्चित रूप से 2022 में भाजपा 60 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।
Featured Post
हरिद्वार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कुंभ मेला क्षेत्र और रोड़ी बेलवाला में अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त
हरिद्वार। धर्मनगरी को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद इन दिनों बड़ी तेजी से चल रही है। इसी के तहत हरिद्वार में तमाम अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...