Monday, 25 January 2021

निर्धारित बचतों का विवरण 31 जनवरी को दें

देहरादून। मुख्य कोषाधिकारी देहरादून रोमिल चैधरी ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 कर निर्धारण वर्ष 2021-22 के लिए कोषागार देहरादून एवं अधीनस्थ उप कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों को सूचित किया है कि आयकर गणना हेतु इस वर्ष निर्धारित बचतों का विवरण (केवल आयकर की सीमा के अन्दर आने वाले पेंशनर) 31 जनवरी 2021 तक सम्बन्धित कोषागार एवं उप कोषागार जहां से पेंशन प्राप्त की जा रही है, को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय-सीमा तक बचतों का विवरण उपलबध नहीं होने की दशा में कार्यालय के अभिलेखानुसार स्त्रोत पर आयकर गणना कर कटौती कर ली जाएगी।

Featured Post

त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...