कोरोना काल में किए गए कार्यों पर आधारित भाजपा नेता दिनेश रावत की पुस्तिका का सीएम ने किया विमोचन

देहरादूना। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व विधायक हरबंस कपूर द्वारा प्रेमनगर में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम के उद्धघाटन अवसर पर कोरोना काल में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत व उनकी टीम के द्वारा किये गए कार्यो पर केंद्रित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही महापौर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, विधायक हरबंस कपूर, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल द्वारा भी पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजेंदर थपलियाल, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, मंडल महामंत्री भूपाल चंद, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता मल्होत्रा, महामंत्री बरखा कालरा, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उषा रावत, सम्मानित पार्षद, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

बिजली- पानी की व्यवस्था सुधारें अधिकारी, वरना होगी आर -पार की लड़ाई: मोर्चा