Tuesday, 12 January 2021
राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने मनाया कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी का जन्मदिन
विकासनगर। विकासनगर में राहुल प्रियंका गाँधी सेना के स्थानीय कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी का जन्मदिन मनाया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता नवप्रभात की अर्धांगिनी एवं प्रसिद्ध समाजसेविका रूपा शर्मा एवं राहुल प्रियंका गाँधी सेना की पछवादून जिला महासचिव सोनिया जीना ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी की ओर से केक काटा। इस मौके पर संगठन के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग जयहिंद ने कहा कि प्रियंका गाँधी संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं एवं फिरकापरस्त ताकतों के सामने एक बड़ी चुनौती हैं. कांग्रेस उनके नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रही है। राहुल प्रियंका गाँधी सेना उनकी प्रेरणा से लगातार कांग्रेस को मजबूत कर रही है. उन्होंने श्रीमती रूपा शर्मा का भी इस कार्यक्रम मर सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त किया। रूपा शर्मा, भास्कर चुग, सोनिया जीना के साथ ही इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रांतीय सोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह, विकास नगर विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव देश प्रेमी, विधानसभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अफजल बैग, विधानसभा सचिव सीमा देवी, शहर उपाध्यक्ष रमेश कुमार, पूनम मित्तल, उमर फारूक, शहजाद मलिक, राजेश कुमार, गुलाब सिंह धीमान, परविंदर, कन्नू, शाहनवाज, नीलम कौर आदि उपस्थित रहे।
Featured Post
त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...