Sunday, 10 January 2021
कांगे्रेस ने भी किया बूथ स्तर तक का खाका तैयार
देहरादून। भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए राज्यों में पन्ना प्रमुखों तक की नियुक्ति करने की तैयारी कर रही है। उधर, कांग्रेस ने भी बूथ स्तर पर भाजपा के नक्शे कदम पर चलने का खाका तैयार किया है। लिहाजा, राजनीतिक रूप से बहस इस बात पर छिड़ गई है कि क्या कांग्रेस संगठन के ढांचे को लेकर भाजपा की नकल कर रही है। उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनावी वर्ष नजदीक आते ही संगठन की रूपरेखा और चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव खुद संगठन के हालातों की जानकारी ले रहे हैं। इस दौरान निष्क्रिय पड़े संगठन को सक्रिय करने की भी कोशिश हो रही है। खास बात यह है कि कांग्रेस बूथ स्तर पर बूत प्रमुखों की नियुक्ति करने का मन बना रही है और इसके जरिए प्रदेश भर में बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों को किया जा रहा है।
कांग्रेस की तैयारी के बीच बीजेपी, कांग्रेस के नेताओं पर भाजपा संगठन की नकल करने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेताओं की मानें तो उत्तराखंड कांग्रेस बीजेपी की तरह बूथ स्तर पर बूथ प्रमुखों की नियुक्ति कर रही है, लेकिन कांग्रेस इस बात से अनजान है कि भाजपा ने इस तैयारी को और आगे बढ़ाते हुए बूथ से पन्ना प्रमुखों राज्य में कांग्रेस का अब बूथ प्रमुखों की नियुक्ति करना निश्चित रूप से कांग्रेस की आगामी चुनाव को लेकर चिंता को दिखाता है। इस मामले में कांग्रेस का मानना है कि उनकी पार्टी 135 साल पुरानी है और बूथ प्रमुख तक की नियुक्तियों को पहले से किया जाता रहा है। इसलिए इसे भाजपा की नकल या भाजपा संगठन के पीछे कदमताल नहीं कहा जा सकता। यह बात ठीक है कि देश में कांग्रेस, भाजपा से कहीं पुरानी पार्टी है और कांग्रेस पूर्व में भी बूथ स्तर पर बूथ प्रमुखों जैसी नियुक्तियां करती रही होगी, लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नहीं हैं कि भाजपा ने अपने संगठन को जिस तरह से मजबूत किया है। इस लिहाज से कांग्रेस इससे काफी पीछे है। बूथ प्रमुखों की नियुक्ति को लेकर भी सालों से कांग्रेस निष्क्रिय ही दिखाई दी है।
Featured Post
चारधाम यात्राः एक माह में 16 लाख से अधिक तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंच चुके
देहरादून,गढ़ संवेदना न्यूज। अन्य सालों के मुकाबले इस साल भारी संख्या में यात्री एवं श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर आ रहे हैं। 1 माह में यात्रि...

-
-आरटीआई को पेशा बना चुके दलालों से तंग आ चुकी है जनता -जिनका जन सरोकार से कोई नाता नहीं, उन्होंने भी बना लिया कमाई का जरिया -इनका आर्थिक ...
-
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर...
-
-कर्नल कोठियाल से 25000 लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का भेजा कॉल लेटर, कर्नल कोठियाल ने कहा, युवाओं के हक के लिए अब बनूंगा चौकीदार -48 घ...