Monday, 25 January 2021
रेहड़ी एवं ठेली वालों को आयुष किट एवं जूस वितरित किया
देहरादून। देहरादून के गढ़ी कैंट में भारतीय जनता महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने कार्यकर्ताओं संग रेहड़ी एवं ठेली वालों को आयुष किट एवं जूस वितरित किया। यह कार्यक्रम मसूरी विधायक गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह के तहत किया गया।
आयुष किट एवं जूस वितरण से पूर्व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने कहा कि विधायक गणेश जोशी जिस प्रकार आम जनता के दुख दर्द से सीधे जुड़े रहते हैं, वह हम सभी को प्रेरणा देता है। वह चाहते तो अपने जन्मदिन को अपने परिवार एवं निजी सम्बन्धियों के बीच मना सकते थे। लेकिन सेवा सप्ताह के रुप में क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर अपनी खुशियों को बांटने का काम एक सच्चा जननेता ही कर सकता है। महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया ने बताया कि विधायक जोशी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक जोशी लगातार जनसेवा में लगे रहते हैं, और हम कार्यकर्ताओं को उनसे सेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होने कहा कि सेवा दिवस के तहत जरुरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। इस अवसर पर राज्यमंत्री टीडी भूटिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विश्णु गुप्ता, मेघा भट्ट, प्रभा शाह, शिवानी गुप्ता, नीतू बिश्ट, संध्या थापा आदि उपस्थित रहे।
Featured Post
त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...