Monday, 4 January 2021

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से बहस की चुनौती स्वीकार कर गायब हुए मदन कौशिक

-आॅडिटोरियम में आधा घंटे करते रहे इंतजार, सोमवार को होनी थी बहस देहरादून। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने चैलेंज के मुताबिक देहरादून पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का डिबेट के लिए इंतजार भी किया लेकिन, मदन कौशिक डिबेट के लिए नहीं पहुंचे। इसके बाद मनीष सिसोदिया मुख्यमंत्री की विधानसभा सीट डोईवाला में एक स्कूल का निरीक्षण करने के लिए निकल गए। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी और बीजेपी की सियासी बहस को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज देहरादून पहुंचे थे। हालांकि इस सियासी बहस के लिए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पहले ही किनारा कर चुके थे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया देहरादून सर्वे चैक स्थित ऑडिटोरियम में काफी देर तक मदन कौशिक का इंतजार करते रहे और उनकी कुर्सी खाली रखी गई। आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद भी मदन कौशिक नहीं पहुंचे।

Featured Post

त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...