Sunday, 24 January 2021
हिन्दुस्तान जिंक की इकाई पंतनगर मेटल प्लांट ग्रीनको ब्रोंज से सम्मानित
देहरादून/पंतनगर। हिंदुस्तान जिंक के पंतनगर मेटल प्लांट ग्रीन कंपनी के रूप में प्रमाणित किया गया है। गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर की ओर से इस प्लांट को ब्रोंज रेटिंग मिली है जो पर्यावरणी को बचाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए है।
अरूण मिश्रा मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिंदुस्तान जिंक ने बताया कि अब पंतनगर मेटल प्लांट ग्रीन कंपनी के रूप में प्रमाणित होने वाला कंपनी का पहला संयंत्र बन गया है। हिंदुस्तान जिंक स्थायी भविष्य के लिए नवाचार करने में विश्वास करता है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक जिम्मेदार होने के लिए लगातार नए तरीके अपनाता है। कंपनी ने अपने संचालन को और अधिक बेहतर बनाने के लिए पर्यावरण के कई अनुकूल तरीकों को अपनाया है। इसके लिए पंतनगर प्लांट पर्यावरण को बचाने और आगे ले जाने के लिए एक माॅडल बन गया है। मेटल प्लांट टीम उद्योग में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक लीडर के रूप में काम कर रही है। प्रदूषण को कम करने के लिए हम लगातार काम कर रही है। ग्रीन रेटिंग का मूल्यांकन जैसे ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जीएचजी शमन व अपशिष्ट प्रबंधन आदि के मानकों पर किया जाता है। इसके आधार पर ही रेटिंग की पेशकश की जाती है। पंतनगर मेटल प्लांट ने ग्रीनको रेटिंग सिस्टम ेक अनुसार सभी आवश्यकताओं को पूरा किया है। ग्रीनको दिशा निर्देशों के तीसरे चरण के तहत ग्रीनको ब्रोंज का का मूल्यांकन किया गया। पंतनगर टीम ने एक प्रतिबद्ध और उत्साह के साथ कई पहल की है और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
Featured Post
त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...