Monday, 11 January 2021
देवभूमि पत्रकार यूनियन की जिला कार्यकारिणी का हुआ चुनाव
-सुरेश चावला अध्यक्ष व दीपक गुलानी महामंत्री चुने गए
देहरादून। देवभूमि पत्रकार यूनियन के यहां हुए द्विवार्षिक चुनाव में सुरेश चावला जिला अध्यक्ष एवं दीपक गुलानी जिला
महामंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी सेवा सिंह मठारू की देखरेख में सर्वसम्मति से हुए चुनाव में संदीप शर्मा व संजय भट्ट उपाध्यक्ष, रजत शर्मा व अनुराग सेमवाल सचिव, ऋतुराज गैरोला कोषाध्यक्ष, योगेश सक्सेना व शैलेन्द्र सिंह प्रचार मंत्री, हरप्रीत सिंह व गौरव
भारद्वाज संगठन मंत्री चुने गए। बैठक में सर्वसम्मति से चुनी गईं कार्यकारिणी को अधिकार दिया कि परस्पर सहमति से दस सदस्य कार्यकारिणी का मनोनयन करें, ताकि इक्कीस सदस्य कार्यकारिणी की संस्तुति प्रदेश कार्यकारिणी को स्वीकृति हेतु प्रेषित की जा सके।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रदेश महासचिव डॉ. वी. डी. शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष सिद्धनाथ
उपाध्याय, सचिव प्रेमलता भरतरी, शशिकांत मिश्रा, पं. सुभाष चन्द्र जोशी, राजेश भटनागर ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. चन्द्र सिंह तोमर मयंक, केशव पचैरी सागर, जुगल किशोर वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर संजय कुमार, अभिनव चैरसिया, शैलेन्द्र पोखरियाल, राजकुमार छाबड़ा, अरुण कुमार, वरुण छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।
Featured Post
त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...