वीरेंद्र सिंह बने राहुल प्रियंका गाँधी सेना के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी

देहरादून। कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह को आज राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल द्वारा नियुक्ति प्रदान की गई। अब तक पछवादून जिला महासचिव के पद पर रहकर कार्य कर रहे वीरेंद्र सिंह ने लगातार सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पक्ष में मजबूत माहौल बनाया हुआ है, जिसकी तारीफ उत्तराखंड के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी की जा रही है। इसी के दृष्टिगत वीरेंद्र सिंह को आज प्रदेश अध्यक्ष राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस मदनलाल ने सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी और उनसे आशा व्यक्त की कि अब वह अपना कार्य और बेहतर तरीके से सोशल मीडिया पर करेंगे। वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महामंत्री संगठन भास्कर चुग, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग दीपक राही, प्रदेश उपाध्यक्ष तौफीक खान, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, प्रदेश सचिव सईद अहमद जमाल, पछवा दून जिला अध्यक्ष शुभम भटनागर, विकास नगर विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, विकासनगर शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव, जिला सचिव सोनिया जीना, विधानसभा उपाध्यक्ष अफजल बैग, बबिता चैहान, सचिव सीमा देवी, सोशल मीडिया अध्यक्ष विधानसभा शाहनवा मिर्जा, मुस्कान, रियाज अहमद, सतपाल, जयपाल, इरशाद अहमद, अर्जुन सिंह, वीरेश चैहान, यश, गुलाब सिंह धीमान, विजय कुमार एडवोकेट सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया व उनको बधाई दी।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग