Monday, 25 January 2021
विधानसभा अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह राष्ट्रीय पर्व लोकतंत्र और संविधान में देश के लोगों की आस्था का प्रतीक है यह दिन हमें हमारे महान संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है। उन्होंने देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों का ही परिणाम है कि आज हम एक लोकतांत्रिक देश में संविधान प्रदत्त स्वतंत्रता और अधिकारों के साथ स्वाभिमान पूर्वक रह रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए देश की अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें ताकि देश एवं प्रदेश उन्नति के नए आयाम छू सके।उन्होंने कहा कि हम सब आपसी भाईचारा सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने में योगदान दें ताकि हमारा प्रदेश समृद्धि और खुशहाली की ओर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
Featured Post
त्वरित गति से चल रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों...

-
देहरादून, (गढ़ संवेदना) । घरों के आस-पास चहचहाने वाली गौरैया के विलुप्ति के कगार पर है। इसका मुख्य कारण इंसान की बदलती दिनचर्या है। कुछ साल...
-
टिहरी। पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की पहल पर टाई एंड डाई, व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यंजन प्रतियोगिता म...
-
नई दिल्ली, गढ़ संवेदना न्यूज: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के...