किसान उत्पीड़न व महंगाई पर कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

-महंगाई से आम आदमी का जीना हुआ दूभर, तीन काले कानून रद्द करे सरकारः प्रीतम सिंह देहरादून। केंद्र सरकार के किसान विरोधी काले कानूनों व कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ आज एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वाहन पर आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों व ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजापा सरकारों के खोलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्वयं कमान संभाली पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए बीजीपी को किसान विरोधी व गरीब विरोधी करार देते हुए कहा कि पिछले 70 दिनों से देश का लाखों किसान कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर हैं लेकिन मोदी सरकार उनकी मांग मानने की बजाय उनको आतंकवादी पाकिस्तानी व खालिस्तानी करार देते हुए उनको बदनाम करने के साथ साथ उन पर हमले करवा रही है। ं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर रैली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा गिरावट क्या हो सकती है कि किसानों को बदनाम करने के लिए भाजापा ने अपने लोगों को रैली में घुसा कर हिंसा करवाने व तिरंगे का अपमान करने का कुकृत्य किया। प्रीतम सिंह ने बढ़ती महंगाई पर बोलते हुए हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण आज अनाज दलहन तिलहन रसोई गैस पेट्रोल डीजल की कीमतें आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं लेकिन केंद्र व राज्य की भाजापा सरकारें जनता को कोई राहत देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसान विरोधी व गरीब विरोधी भाजापा सरकारों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वाहन किया। पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार केंद्र की मोदी सरकार का अनुसरण करते हुए जनता विरोधी निर्णय ले रही है। सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पीसीसी प्रमुख श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में किसान विरोधी कानूनों के रद्द होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। सभा के पश्चात प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से केंद्र व राज्य सरकार विरोधी नारे लगाते हुए राजपुर रोड निकले व एश्ले हाल चैक पर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, ताहिर अली, गोदावरी थापली, पूर्व विधायक राजकुमार, अजय सिंह, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, शांति रावत, गरिमा दसौनी, मंजुला तोमर, प्रणीता बडोनी, संदीप चमोली, कमरखान ताबी, अभिषेक सिंह, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डाॅ0 विजेन्द पाल, विकास नेगी, नवनीत कुकरेती, नजमा खान, अजय नेगी, जगदीश धीमान, सूरत सिंह नेगी, भूपेन्द्र नेगी, कमलेश रमन, अनुराधा तिवारी, चन्द्रकला नेगी, महेश जोशी, अजय रावत, आशीष सक्सेना राहुल रौबिन पंवार, दीप बोहरा, देवेन्द्र सती, सुनित सिंह राठौर, संतोष सैनी, सुलेमान अली, इलियास अंसारी, ललित भद्री, सोनू तिवारी, नागेश रतूड़ी, बाला शर्मा, विजय रतूडी मोन्टी, अरूण शर्मा, देविका रानी, संगीता गुप्ता, मंजू चैहान, आदि अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।

Popular posts from this blog

व्यंजन प्रतियोगिता में पूजा, टाई एंड डाई में सोनाक्षी और रंगोली में काजल रहीं विजेता

नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम ने विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को भेजा पत्र, DG शिक्षा से की विभागीय कार्रवाई की मांग